Rajasthan Jail Prahari Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी के 803 पदों को भरने के लिए 12 अप्रैल 2025 को भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक किया था। 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनके बीच इसका आयोजन किया गया है। 12 मई को उत्तर कुंजी जारी करने के बाद राजस्थान जेल प्रहरी का रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
रिजल्ट आने पर सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन अपने व्यक्तिगत विवरण से स्कोर कार्ड डाउनलोड करना होगा। रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे सभी लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है बोर्ड की तरफ से ऑनलाइन रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसके बाद अपने अपने स्कोर कार्ड या रिजल्ट डाउनलोड कर यह देख पाएंगे की लिखित परीक्षा में मिले अंकों से आपका सिलेक्शन राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए किया गया है या नहीं।
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट कब आएगा? (Rajasthan Jail Prahari Result 2025)
राजस्थान जेल प्रहरी के 803 पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया गया था। परीक्षा 12 अप्रैल को अलग-अलग दो शिफ्ट में कराई गई थी। इसके बाद उत्तर कुंजी भी 12 मई को जारी कर दी गई है। अब रिजल्ट की घोषणा कर चयन प्रक्रिया के सभी चरणों का पालन करते हुए योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन जेल प्रहरी के लिए किया जाएगा।
राजस्थान जेल प्रहरी के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा अक्टूबर 2025 तक करेगा। जबकि अभी रिजल्ट तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है आते ही जानकारी दी जाएगी। जो मिला और परीक्षा में सफल हो जाएंगे उन्हें योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल कर फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इन्हीं उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी
जानकारी | विवरण |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 (दो शिफ्टों में) |
कुल पद | 803 पद |
आंसर की जारी | 12 मई 2025 |
अनुमानित कट-ऑफ (जनरल) अनुमानित कट-ऑफ (OBC) अनुमानित कट-ऑफ (SC/ST) | 250–270 अंक 240+ अंक 220+ अंक |
चयन प्रक्रिया | 1. लिखित परीक्षा 2. PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण) 3. दस्तावेज़ सत्यापन |
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट
जेल प्रहरी के परिणाम को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है। जैसा कि अप्रैल महीने में ही परीक्षा हो गई थी। इतना लंबा समय बीतने के बाद अब रिजल्ट की संभावना है बढ़ गई है। उत्तर कुंजी भी 12 मई को जारी हो चुकी है। रिजल्ट की घोषणा करने से पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से देता है, उसके बाद ही रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है।
राजस्थान जेल प्रहरी कटऑफ 2025
भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों का सिलेक्शन अलग-अलग योग्यता अंक यानी कट ऑफ मार्क्स पर किया जाएगा। यहां राजस्थान जेल प्रहरी के संभावित कटऑफ दिए जा रहे हैं, इनके आसपास अंक आने पर सिलेक्शन किया जा सकता है। सामान्य श्रेणी की कटऑफ 250+ रह सकती है, ओबीसी की कट ऑफ 240+ और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की कट ऑफ 220+ रह सकती है।
कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही सिलेक्शन जेल प्रहरी भर्ती के अगले चरण के लिए किया जाएगा। अन्य भर्ती प्रक्रिया से बाहर होंगे। कट ऑफ भी उम्मीदवारों के अंक, कुल रिक्तियों की संख्या आदि पर निर्भर होती है। रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स का विवरण जल्द ही उपलब्ध होगा।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा?
लिखित परीक्षा में पास होना चयन प्रक्रिया का पहला चरण होता है। रिजल्ट आने के बाद पहला चरण समाप्त हो जाएगा। उम्मीदवारों के अंकों के अनुसार अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद चिकित्सा परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन होगा, तब जाकर जेल प्रहरी के लिए जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट ऑनलाइन
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट खोलें।
- मुख्य पेज पर दिए गए रिजल्ट विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खोलने पर राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट लिंक मिलेगा अब उसपर क्लिक करना है।
- डिवाइस में पीडीएफ डाउनलोड होकर खुल जाएगा।
- पीडीएफ में उन्हें उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे जिनका सिलेक्शन अगले चरण के लिए किया गया है।
- अपना रोल नंबर पीडीएफ में चेक करें।
- इस तरह से अपने रोल नंबर से राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट चेक करना है।
निष्कर्ष : राजस्थान जेल प्रहरी का रिजल्ट एग्जाम कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने तक जारी किया जा सकता है। इससे पहले भी आने की संभावना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करने से पहले तिथि एवं समय की जानकारी प्रदान करेगा।
Suchit Kumar is a content writer at nationalpublicschool.org with over 3 years of experience in the education and public information domain. He specializes in creating clear and informative content related to government schemes (Sarkari Yojana), exam results, and the latest news updates. His goal is to deliver reliable and easy-to-understand information.