NEET UG Cut Off Marks 2025 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा इस वर्ष 4 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। नीट यूजी का परिणाम 14 जून को घोषित किया गया है। इन्हीं अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता है। काम या ज्यादा अंक के अनुसार सरकारी तथा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए सीट मिलती है। इसलिए यहां से नीट यूजी कट ऑफ मार्क्स चेक करें जिससे अधिक अंक आने पर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
14 जून को रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी अब बेशबरी से कट ऑफ की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिससे आप सुनिश्चित हो सकेगा कि उनका सिलेक्शन किस संस्थान में किया जाएगा सरकारी कॉलेज मिलेगा या फिर प्राइवेट? अगर आपने भी परीक्षा में भाग लिया था और अच्छा रिजल्ट प्राप्त हुआ है तो अपनी कैटेगरी के अनुसार यहां से नीट यूजी की कट ऑफ चेक करें।
नीट यूजी 2025 कटऑफ मार्क्स (NEET UG Cut Off Marks 2025)
इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद आरक्षण विद्यार्थियों का सपना होता है कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बने इसलिए अपने क्षेत्र के अनुसार प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। डॉक्टर बनने के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
2025 में परीक्षा 4 मई को एक ही दिन देश भर में आयोजित कर ली गई है। ऐसे में परीक्षा देने वाले सभी 24 लाख सबसे अधिक विद्यार्थियों को कट ऑफ की जानकारी होनी चाहिए। सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सभी कैटिगरी के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कट ऑफ मार्क और योग्यता प्रतिशत अलग-अलग निर्धारित होता है।
कैटिगरी के अनुसार नीट यूजी 2025 की कट ऑफ (neet ug cutoff marks 2025 category wise) इस प्रकार से है :
श्रेणी | Percentile | अंक रेंज (कट ऑफ) |
---|---|---|
General/UR | 50वां | 144–686 |
OBC/SC/ST | 40वां | 113–143 |
UR/EWS PwBD | 45वां | 127–143 |
OBC/SC/ST PwBD | 40वां | 113–126 |
नीट 2025 कटऑफ कैसे चेक करें?
नीट यूजी का कट ऑफ चेक करने के लिए विद्यार्थियों को यहां आसान जिला से बताया जा रहे हैं जिनका पालन करते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कट ऑफ के आंकड़े चेक किए जा सकते हैं:
- कट ऑफ चेक करने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा संचालित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 की वेबसाइट पर जाना।
- होम पेज पर दिए गए कट ऑफ मार्क्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए लॉगिन पेज में मांगी की आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका स्कोर कार्ड कट ऑफ मार्क्स के साथ दिखाई देगा अपने सिलेक्शन की स्थिति चेक करें।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कटऑफ (AIQ & स्टेट कोटा)
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के तहत एडमिशन सरकारी मेडिकल कॉलेज में दो कोटा के तहत किया जाता है। 15% अखिल भारतीय कोटा और 85% राज्य कोटा। दोनों के लिए अलग-अलग कट‑ऑफ होती हैं और यह छात्र की श्रेणी, राज्य और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करती है। निम्नलिखित आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटा के लिए अनुमानित कट ऑफ देख सकते हैं।
NEET 2025 अनुमानित प्रवेश कट‑ऑफ (AIQ):
श्रेणी | अनुमानित कट‑ऑफ (MBBS) |
UR (General) | 620+ |
OBC | 595+ |
SC | 510+ |
ST | 480+ |
NEET 2025 अनुमानित कट‑ऑफ (स्टेट कोटा):
राज्य | UR कट‑ऑफ | OBC कट‑ऑफ | SC/ST कट‑ऑफ |
उत्तर प्रदेश | 610+ | 590+ | 470+ |
बिहार | 600+ | 580+ | 460+ |
राजस्थान | 620+ | 600+ | 500+ |
पश्चिम बंगाल | 605+ | 585+ | 465+ |
टॉप सरकारी कॉलेजों की अनुमानित कट‑ऑफ
भारत के कुछ टॉप गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों जैसे AIIMS, MAMC, KGMU, और JIPMER में कट‑ऑफ अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा होती है। यहां दाखिला पाना NEET में टॉप स्कोर के बिना असंभव होता है। AIIMS में तो टॉपर विद्यार्थियों को ही एडमिशन मिल पाता है। देश के टॉप मेडिकल कॉलेज कि इस वर्ष के संभावित कट ऑफ इस प्रकार है :
टॉप कॉलेज व अनुमानित कट‑ऑफ:
- AIIMS Delhi – 685+
- MAMC Delhi – 675+
- BHU Varanasi – 660+
- KGMU Lucknow – 645+
- JIPMER Pondicherry – 660+
NEET 2025 की कट‑ऑफ ने इस वर्ष लाखों छात्रों को उम्मीद की नई किरण दी है। खासकर जिनका स्कोर 500–600 के बीच है, उनके लिए सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के अच्छे मौके हैं। सही जानकारी, तैयारी और काउंसलिंग रणनीति के साथ छात्र आसानी से अपनी मनचाही सीट पा सकते हैं। नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
क्या 144 अंक लेकर सरकारी कॉलेज मिल सकता है?
नहीं यह केवल क्वालीफाइंग कट ऑफ है। सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए आमतौर पर 580+ अंक होने ही चाहिए।
क्या ओबीसी छात्रों के लिए कम अंक पर सरकारी सीट मिल सकती है?
हां लेकिन फिर भी 550+ अंक होना जरूरी है, खास तौर पर स्टेट कोटा के लिए।
Suchit Kumar is a content writer at nationalpublicschool.org with over 3 years of experience in the education and public information domain. He specializes in creating clear and informative content related to government schemes (Sarkari Yojana), exam results, and the latest news updates. His goal is to deliver reliable and easy-to-understand information.